{"_id":"668d94a714ca179def0025e4","slug":"woman-dies-due-to-electric-shock-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-116479-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
Wed, 10 Jul 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। भखरौली कनपुरवा गांव में सोमवार की रात घर पर पंखे का तार बोर्ड में लगाते समय महिला करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। परिजन बिजली आपूर्ति बंद कर उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैसरगंज के भखरौली कनपुरवा गांव निवासी मखाना देवी (48) की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतका के पुत्र मंगल ने पुलिस को बताया कि देर रात वह घर में लगे पंखे का तार बोर्ड में लगा रही थी। तभी करंट की चपेट में आकर अचेत हो गईं। अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। पांच पुत्र हैं। पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मौत से पति राममिलन सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कैसरगंज प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह का कहना है कि महिला की करंट से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।