फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman dies due to consumption of toxic substance

Bahraich News: विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत

Fri, 24 Jan 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 24 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to consumption of toxic substance
बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र के अहलिया गांव निवासी महिला ने बुधवार की रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पति की मौत से परेशान होने के चलते विषाक्त खाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

अहलिया गांव निवासी मालती (43) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन अस्पताल लेकर आए, जहां उनकी मौत हो गई। मृतका के दामाद फखरपुर तिंगाई गांव निवासी रामनरेश ने बताया उनके ससुर हरीशंकर की दो माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद से ही सास मालती परेशान रहने लगी थी और बुधवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। चार बेटियां हैं जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। मौत से परिजन बेहाल है। रानीपुर थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया परिजनों ने मौत की कोई जानकारी नहीं दी है। नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed