फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman burnt due to gas leak, dies

Bahraich News: गैस लीक होने से झुलसी महिला, मौत

Mon, 28 Jul 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 28 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt due to gas leak, dies
भैंसाही निवासी मंजू देवी की मौत के बाद इमरजेंसी वार्ड के बाहर मौजूद परिजन।  -संवाद
बहराइच। ग्राम पंचायत भैंसाही निवासी मंजू देवी (30) रविवार सुबह गैस लीक होने से आग की चपेट में आ गईं। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी रिसिया ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



रिसिया थाना क्षेत्र के भैंसाही निवासी अनिल ने बताया कि रविवार सुबह किचेन में गैस लीक हो रही थी, जिसकी किसी को जानकारी नहीं हुई। खाना बनाने के लिए पत्नी मंजू देवी जैसे ही किचेन में पहुंचीं और गैस जलाने के लिए माचिस जलाया, तो धमाका हो गया।
विज्ञापन


किचेन में फैली आग की चपेट में आकर मंजू देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। उनकी चीख सुन हम सभी दौड़े और आग बुझाकर मंजू को सीएचसी रिसिया पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों की सूचना पर आई मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed