{"_id":"6499d197e4ec3550770cc77b","slug":"woman-and-three-others-injured-in-motorcycle-and-scooty-collision-bahraich-news-c-104-1-slko1050-220-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मोटरसाइकिल व स्कूटी की भिड़ंत में महिला व तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मोटरसाइकिल व स्कूटी की भिड़ंत में महिला व तीन अन्य घायल
Mon, 26 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। पटपरगंज स्थित कटवा मोड़ के पास मोटरसाइकिल व स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने सभी घायलों को सयुंक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के इमिलिया निवासी शफीक पुत्र इदरीस अहमद मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहा था। इस दौरान मोटर साइकिल पर उनके साथ उनकी मां भी थीं। जैसे ही वह हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के पटपरगंज में कटवा मोड के पास पहुंचा। सामने से आ रही स्कूटी से उसकी भिड़ंत हो गई।
इसमें शफीक व उसकी मां सहित स्कूटी सवार बहराइच जिले के मटेरा थाना अंतर्गत मटेरा बहादुर सिंह गांव निवासी जिब्राइल पुत्र इदरीस व उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों की माने तो दोनों ही वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। लोगों की सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरंट थाना पुलिस ने चारों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।