{"_id":"6a4a9ea5a8f48bbd1d03229b","slug":"woman-abducted-and-gang-raped-while-returning-from-the-bank-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-152585-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बैंक से लौट रही महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बैंक से लौट रही महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने तीन लोगों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने तथा नकदी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति करीब आठ वर्ष पूर्व लापता हो गया था। वह अपने मायके में आठ वर्षीय पुत्र के साथ रहती है। आरोप है कि बीते 12 जून को दोपहर करीब तीन बजे वह बाबागंज स्थित इंडियन बैंक शाखा से 10 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थी। बाबागंज चौराहे पर गांव के ही पवन यादव, देशराज तथा मदन लाल उसे जबरन बैटरी रिक्शे में बैठाकर पहले नानपारा, फिर बस से बहराइच और वहां से मथुरा ले गए।
पीड़िता का आरोप है कि मथुरा में किराये का कमरा लेकर तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने तथा उसके पुत्र और परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये भी छीन लिए। बाद में उसे बाबागंज क्षेत्र के जैतापुर के पास छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
महिला का यह भी आरोप है कि उसने पहले रुपईडीहा थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के हस्तक्षेप के बाद रुपईडीहा पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना एसआई सर्वेश चंद्र को सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि मामले में दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।