फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   wolf carried away an innocent child and chewed off both his hands and one leg In Bahraich

Bahraich: नाना के घर आए मासूम को उठा ले गया भेड़िया, गन्ने के खेत में बनाया निवाला; दोनों हाथ व एक पैर चबा गया

Tue, 03 Jun 2025 10:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Jun 2025 10:40 AM IST
सार

बहराइच में नाना के घर आए मासूम को रात में सोते समय भेड़िया उठा ले गया। उसे गन्ने के खेत में अपना निवाला बनाया। वह बच्चे के दोनों हाथ और एक पैर चबा गया। बच्चे की लाश देखकर घरवालों की चीख निकल गई। 

विज्ञापन
wolf carried away an innocent child and chewed off both his hands and one leg In Bahraich
बिलखते परिजन व मौके पर लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बहराइच में सोमवार की रात भेड़िए ने गांव में दस्तक दी। वह मां के साथ सो रहे मासूम बच्चे को दबोचकर खेतों में ओझल हो गया। घंटों की तलाश के बाद बच्चे का शव गन्ने के खेत में मिला। उसके दोनों हाथ और एक पांव भेड़िया चबा गया था। लाश देख मां पछाड़ खाकर गिर गई। उधर, सूचना के बाद भी वन कर्मियों के समय पर गांव न पहुंचने से लोगों में आक्रोश दिखा।  

विज्ञापन


घटना हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार कला के मजरा गढ़ीपुरवा की है। गांव निवासी खुशबू की शादी फखरपुर थाना क्षेत्र के कोठवल कला गांव में हुई है। वह अपने दो साल के बच्चे आयुष के साथ मायके आई थी। सोमवार को दोनों मां-बेटे सो रहे थे। आधी रात करीब 12 बजे भेड़िए ने दस्तक दी। वह दबे पांव उसके पास पहुंचा और बच्चे को दबोच लिया। इसके बाद खेतों की ओर भागा।

विज्ञापन

दो किमी दूर गन्ने के खेत में मिला शव

दरअसल, सोते समय आयुष का हाथ उसकी मां के आंचल के नीचे था। भेड़िए के खींचते समय वो जग गई और शोर मचाते हुए दौड़ी। लेकिन, भेड़िया अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ भाग गया। परिजन रातभर ग्रामीणों के साथ बच्चे को ढूंढते रहे। मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे बच्चे का शव गांव से करीब दो किमी दूर गन्ने के खेत में मिला। उसके दोनों हाथ और एक पैर भेड़िया खा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर फैली दहशत

हरदी थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव लगभग छह माह तक भेड़िए की दहशत में थे। वन विभाग ने अभियान चलाकर पूर्व में भेड़ियों के समूह को पकड़ा था। इसके बाद दहशत थोड़ी कम हुई थी। लेकिन, मासूम बच्चे को निवाला बनाने के बाद दहशत फिर फैल गई। सैकड़ों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

नहीं पहुंचे वन कर्मी, पुलिस करती रही तलाश

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे के गायब होने पर तत्काल वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर हरदी पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के साथ बच्चे को तलाश करने में जुटी रही। लेकिन, कोई भी वन कर्मी नहीं आया। इससे लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed