{"_id":"6aa059e96beee90f1c05409a","slug":"former-mla-mukesh-welcomed-upon-his-release-from-jail-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-156438-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जेल से रिहा होकर लौटे पूर्व विधायक मुकेश का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जेल से रिहा होकर लौटे पूर्व विधायक मुकेश का स्वागत
विज्ञापन
कैसरगंज में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव का स्वागत करते लोग।
बहराइच। एनआरएचएम घोटाले के मामले में करीब एक माह से जेल में निरुद्ध पयागपुर के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव शनिवार को रिहा होने के बाद मंगलवार को बहराइच लौटे। उनके कैसरगंज, हुजूरपुर और पयागपुर पहुंचने पर समर्थकों ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
कैसरगंज प्रतिनिधि के अनुसार हुजूरपुर रोड पर विष्णुचंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में समर्थकों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अभिषेक यादव देवा, मोहम्मद शरीफ, अब्दुल कादिर पूर्व प्रधान, हसीब अंसारी पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।
हुजूरपुर प्रतिनिधि के अनुसार जेल से रिहाई के बाद पहली बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर परिसर में पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर अखंड प्रताप सिंह, प्रिंस सिंह, अंकुर और सौरभ मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार लखनऊ जेल से रिहाई के बाद अपने घर पहुंचे मुकेश श्रीवास्तव का बस स्टॉप पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। यहां हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आलोक श्रीवास्तव, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, सुनील वैश्य, सूरज श्रीवास्तव और मालिक राम शर्मा आदि मौजूद रहे।