फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wild elephants trample five bighas of wheat crop

Bahraich News: जंगली हाथियों ने रौंदी पांच बीघे गेहूं की फसल

Wed, 20 Mar 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 20 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Wild elephants trample five bighas of wheat crop
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज के बनकटी गांव में मंगलवार की रात हाथियों का झुंड पहुंच गया। इस दौरान हाथियों की चिंघाड़ से ग्रामीण दहशत में आ गए और हांका लगाना शुरू किया। लेकिन हाथियों ने तीन किसानों की पांच बीघे गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। किसी प्रकार ग्रामीण हाथियों को जंगल में भगा पाए, जिससे और किसानों का नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन


रमपुरवा मजरा के बनकटी गांव निवासी किसान बलदेव सिंह ने बताया कि उनकी दो बीघा, सनी सिंह की एक बीघा, महेंद्र सिंह दो बीघा गेहूं की फसल हाथियों ने रौंद डाली। भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी गुरवंत सिंह व मलकीत सिंह ने कहा कि आए दिन जंगली हाथी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन नुकसान का मुआवजा वन विभाग नहीं दे रहा है। जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed