{"_id":"66afc7c67499032c500f55c3","slug":"wild-elephant-destroys-villagers-house-panic-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-118088-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जंगली हाथी ने ग्रामीण का घर उजाड़ा, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जंगली हाथी ने ग्रामीण का घर उजाड़ा, दहशत
Sun, 04 Aug 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के जंगल में बसे ग्राम पंचायत आंबा में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार की रात जंगल से निकले हाथी ने शंकर चौधरी के घर को तहस-नहस कर दिया।
शंकर ने बताया कि परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान जंगल से आए जंगली हाथी ने उनके घर के टिनशेड को तोड़ दिया और घर की दीवार गिरा दी। घर में रखा अनाज खा गया। सूचना पाकर गजमित्र उमेद अली, शाकिर अली, मेराज, आशाराम, वाजिद अली, प्रधान इकरार के साथ ग्रामीणों ने हांका लगाया। इस पर हाथी जंगल में चला गया। वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट रामकुमार द्वितीय ने बताया कि जंगली हाथी द्वारा किए गए नुकसान का आकलन किया गया है। जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।