{"_id":"6a1b3721321597029303fb3a","slug":"wifes-nose-bitten-with-teeth-serious-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150322-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दांत से काटी पत्नी की नाक, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दांत से काटी पत्नी की नाक, गंभीर
Sun, 31 May 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 31 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
जरवल रोड। ग्राम रसूलपुर निजामी अठैइसा में घरेलू विवाद में शुक्रवार देर रात मामूली कहासुनी के दौरान गुस्साए युवक ने पत्नी की नाक दांत से काट ली। गंभीर रूप से घायल महिला नाक का कटा हिस्सा हाथ में लेकर सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
गांव निवासी अमरबहादुर और उसकी पत्नी सुभांगी (26) के बीच आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था। दंपती का चार वर्षीय पुत्र कार्तिक भी है। शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान अमरबहादुर ने आपा खोते हुए पत्नी की नाक दांत से काट ली।
नाक का कटा हिस्सा नीचे गिर गया, जिससे सुभांगी कुछ देर तक छटपटाई फिर अपने को संभालते हुए नाक का कटा हिस्सा लेकर मुस्तफाबाद सीएचसी पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घायल महिला का मायका मेरठ में है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर नहीं पहुंच सके थे।