{"_id":"656f676641ed7013780a520c","slug":"wife-commits-suicide-after-giving-triple-talaq-bahraich-news-c-98-1-slko1013-7120-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तीन तलाक देने पर पत्नी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तीन तलाक देने पर पत्नी ने की खुदकुशी
Tue, 05 Dec 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। एक युवक ने दो दिन पहले पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया था। सदमे में पत्नी ने मंगलवार दोपहर घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रिसिया थाना क्षेत्र स्थित अपने मायका डिहवा गांव में मंगलवार को मुस्कान (24) पत्नी सहबान ने घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि मुस्कान का निकाह थाना नवाबगंज क्षेत्र के अलीनगर खुर्द गांव निवासी सहवान के साथ हुआ था।
मृतका के पिता जनन ने बताया कि उनकी बेटी का पति काफी समय से उत्पीड़न कर रहा था। इसी के चलते वह मायके डिहवा गांव आई थी। आरोप है कि मुस्कान को उसके पति ने दो दिन पहले फोन पर तीन तलाक देते हुए घर कभी न लाने की बात कही थी। इससे परेशान मुस्कान ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चार साल पहले हुआ था विवाहपिता ने बताया कि बेटी को उसका पति सहबान परेशान करता था। पत्नी से विवाद करके वह बीते दस दिन पूर्व मुंबई भाग गया था। इसके बाद फोन से दहेज की मांग को लेकर धमकाया करता था। दो दिन पूर्व फोन से पत्नी को तीन तलाक दे दिया था। मृतका के भाई अली हुसैन ने बताया कि बहन की हत्या के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।