{"_id":"64d283d41721b64681046f66","slug":"when-the-thanedar-drove-away-the-devotees-reached-the-sp-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1551-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: थानेदार ने भगाया तो एसपी के पास पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: थानेदार ने भगाया तो एसपी के पास पहुंचे श्रद्धालु
Tue, 08 Aug 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रुपईडीहा थाना स्थित संकट मोचन मंदिर में कांवड़ियों के जत्थे के रुकने व डीजे बजाने के क्षुब्ध मंदिर के पुजारी ने शिव मंदिर में कुर्सियां फेंकी थीं। इससे स्थानीय श्रद्धालुओ में आक्रोश है। आक्रोशित श्रद्धालुओं ने सोमवार को रुपईडीहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि थानेदार ने बिना कार्रवाई के श्रद्धालुओं को भगा दिया। इसके बाद मंगलवार को सभी एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र दिया। श्रद्धालुओं ने एक्शन न होने पर सीएम योगी से शिकायत की चेतावनी दी।
एसपी कार्यालय पहुंचे रुपईडीहा निवासी महेश कौशल, दिलीप कौशल, राजकुमार, महेश कुमार, थिलेश, जितेन्द्र शर्मा, विवेक गुप्ता, अशोक, संतोष आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार को पुराने संकट मोचन मंदिर में कांवड़ियों का जत्था रुका था। मंदिर समिति की ओर से कांवड़ियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की थी। इस दौरान डीेजे पर भगवान शिव के गाने बज रहे थे जो मंदिर के पुजारी को नागवार गुजरे।
लोगो ने आरोप लगाया कि सोमवार को कांवड़ियों के चले जाने के बाद पुजारी ने बाहर रखी कुर्सियों को हटाने के लिए कहा। लेकिन रात भर जागने से थके लोगों ने कुछ देर बाद कुर्सियों रखने को कहा। जिससे पहले से नाराज मंदिर पुजारी झल्ला गए और कुर्सियों को शिव मंदिर के अंदर फेंकने लगे। पुजारी नेे कुर्सियों को इतनी तेज-तेज फेंका की मूर्ति से टकरा कर कई कुर्सियों टूट गई। लोगों ने आरोप लगाया कि पुजारी के इस कृत्य से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगो बताया कि पुजारी के इस कृत्य से मूर्ति खंडित हो सकती थी।