फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   When the family went to see the land after complaining about encroachment, they were beaten to a pulp

Bahraich News: कब्जे की शिकायत पर जमीन देखने पहुंचा परिवार तो पीटकर किया लहूलुहान

Tue, 17 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
When the family went to see the land after complaining about encroachment, they were beaten to a pulp
शिवपुर (बहराइच)। मोहल्ला किला निवासी अब्दुल वहाब रविवार को कब्जे की शिकायत के बाद परिवार के साथ अपनी जमीन देखने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के साथ ही उनकी कार भी तोड़ दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नानपारा कोतवाली क्षेत्र निवासी अब्दुल वहाब ने आरोप लगाते हुए बताया कि भोपतपुर डगरा स्थित सेंट पीटर्स स्कूल के पास उनकी जमीन है। इस पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत मिली थी। कब्जे की सूचना पर रविवार को वह परिजन सूफियान व इरफान के साथ मौके पर जमीन देखने गए थे। जहां पहले से अपने चार बेटोंं के साथ मौजूद चंदू व साबिर और इस्लाम ने हमला कर दिया। हमले में इरफान व सूफियान घायल हो गए। विपक्षियों ने लाठी-डंडे से कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। अब्दुल वहाब ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने तलवार से गर्दन काटने की भी धमकी दी है। वहाब ने बताया कि जमीन का विवाद पुराना है, सुलह-समझौते के तहत दूसरे स्थान पर उन्हेंं जमीन दी गई है। लेकिन विपक्षी उस पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं आरोपी सिविल कोर्ट के आदेश का भी लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed