{"_id":"67d866f0f316190a15019e93","slug":"when-his-wife-went-to-her-parents-house-he-hanged-himself-bahraich-news-c-98-1-slko1011-127924-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मायके गई पत्नी तो लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मायके गई पत्नी तो लगा लिया फंदा
Mon, 17 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। ग्राम पंचायत गदामार निवासी युवक का शव सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में बाग में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ग्रामीणों के अनुसार मना करने के बाद भी पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया है।
गदामार के मजरा फुलवारी निवासी सुधीर राव (22) का शव सोमवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पास स्थित बाग में फंदे से लटकता मिला। वहां से गुजरे राहगीरों ने शव देख इसकी सूचना परिजनों को तो चीत्कार मच गया। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी संजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने बताया कि सुधीर कुमार की शादी एक साल पहले औराही गांव निवासी सुनीता के साथ हुई थी। दो दिन पहले सुनीता के परिजन उसे घर ले जाने के लिए आए थे। सुधीर ने पत्नी को जाने से मना किया था, लेकिन फिर भी वह चली गई। इससे नाराज होकर सुधीर ने आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि शव फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।