फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Web casting will be monitored at every examination center

हर परीक्षा केंद्र पर वेब कास्टिंग से रखी जाएगी नजर

Wed, 12 Feb 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Web casting will be monitored at every examination center
बहराइच के राजकीय इंटर कालेज में बना बोर्ड परीक्षा केंद्र। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से निर्धारित किये गये 87 परीक्षा केंद्रों पर जनपद में वर्ष 2020 की परिषदीय परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए परीक्षा केंद्रों को छह जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। वेब कास्टिंग के माध्यम से हर परीक्षा केंद्र पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से नकल विहीन बोर्ड परीक्षा को कराये जाने के उद्देश्य से जिले के सभी 87 परीक्षा केंद्रों को छह जोन व नौ सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक जोन व सेक्टर के लिए एक-एक जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जनपद के सभी 87 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। जनपद में परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए छह फ्लाइंग स्क्वायड टीमें (सचल दल) गठित किये गये हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिषदीय परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 87 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वायस रिकार्डर और राउटर लगाये जा चुके हैं, केंद्रों पर स्थापित सभी उपकरण क्रियाशील भी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामान्य चुनाव की तरह जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की वेब कास्टिंग के माध्यम से सतत निगरानी के लिए जिला मुख्यालय स्थित जीआईसी कॉलेज के परिसर में निर्मित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय में कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सेल संचालित किया जा चुका है। कंट्रोल रूम व मॉनिटरिंग सेल भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम व मानीटरिंग से जिले के समस्त परीक्षा केंद्रों का सफलतापूर्वक लाइव परीक्षण भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया कि राज्य स्तर पर शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यालय पर संचालित मानीटरिंग सेल में परीक्षण के लिए डीवीआर एवं राउटर के एड्रेस के विवरण सहित कंप्यूटर के साथ कंप्यूटर संचालकों को तैनात किया गया है ताकि राज्य मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से जिलों की निगरानी की जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य मॉनिटरिंग सेल से प्रमुख सचिव की उपस्थिति मेें जनपद का लाइव परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
डीआईओएस ने बताया कि जिले के 85 परीक्षा केंद्रों जहां पर शासनादेश के अनुसार बालिकाओं को स्व केंद्र की सुविधा प्रदान की गई है, वहां पर शासन द्वारा दी गयी व्यवस्था के तहत अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात कर दिये गये हैं। इसके अलावा नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपादित कराने के लिए प्रत्येक केंद्रों के लिए आवंटित परीक्षार्थी संख्या के सापेक्ष व केंद्र व्यवस्थापक की मांग के आधार पर कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था कर दी गई है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जा रही हैं एवं प्रश्न पत्रों के कॉर्टन 10 फरवरी के बाद प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दिया जाएगा।

तीन संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा निर्धारित किये गये 87 परीक्षा केंद्रों के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। संवेदनशील परीक्षा केंद्र अवध बिहारी मेमोरियल इंटर कॉलेज भवनियापुर के लिए सीडीपीओ नगर, कैम्ब्रिज इंटर कॉलेज खसहा मोहम्मदपुर के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी तथा नवयुग इंटर कॉलेज मिहींपुरवा के लिए सीडीपीओ मिहींपुरवा को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed