फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Weave dreams and go on

सपने बुनो पूरा करा और आगे बढ़ो

Tue, 08 Sep 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Weave dreams and go on
बहराइच में मंगलवार को विकास भवन के सभागार में अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्रा को सम्मानित करतीं ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। उमंग....। रौनक...। गर्व.....। नई ऊर्जा और मन में ढेर सारी मस्ती के साथ मंगलवार की सुबह का एक नया सबेरा था। आत्मविश्वास से लबरेज मेहमानों ने बेहद ही अनुशासित अंदाज में अपना-अपना स्थान ग्रहण किया। विकास भवन सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मन में उमंग भरे मेधावी छात्रों ने तालियों की गड़गड़ाहट से अतिथियों का स्वागत किया। यह मौका था अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह का।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रहे एसपी विपिन मिश्रा जब मेधावी छात्रों से रूबरू हुए तो अभिभावक के अंदाज में नजर आए। उन्होंने मेधावियों को कामयाबी का मंत्र दिया तो प्रतिभा को अच्छा माहौल देने का आश्वासन भी दिया। गंभीरता व चेहरे पर हल्की मुस्कान के साथ एसपी ने छात्रों से दो सवाल किए तो सवालों में अभिभावक जैसी जिम्मेदारी होने का अहसास कराया।
विज्ञापन

साफ लहजे में एसपी ने कहा कि आप देश के भविष्य हो। आप मन में इस बात का लक्ष्य रखो कि सपने अपने पूरे करने हैं, मां-बाप के नहीं। मां-बाप के सपने उस दिन अपने आप साकार हो जाएंगे, जब उनकी कमाई हुई अमानत को आप अपनी मेहनत से और बढ़ा देंगे। यकीन मानिए इससे बड़ी खुशी उनके लिए और कुछ नहीं हो सकती। इसलिए सपने अपने पूरा करो, आगे बढ़ो। जीत आपकी है। सीडीओ आईएएस कविता मीणा ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए सभी छात्रों को लगन और परिश्रम से आगे बढ़ने को प्रेरित किया। डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य नये समाज के निर्माण में आपकी भूमिका को तय करना है। इसी सोच के साथ काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का लक्ष्य सही नहीं
एसपी ने कहा कि अगर आपके मन मेें यह लक्ष्य है कि आप बड़े होकर सिर्फ सरकारी नौकरी ही करेंगे, तो शायद यह लक्ष्य सही नहीं है। आप अपने मन की सुनो और मन जिसमें लगे, काम वहीं करो। ऐसा करने पर आप अपनी क्षमता और योग्यता का आंकलन कर सकोगे। अपनी मेहनत की बदौलत आगे चलकर आप ही आप दिखोगे।
सफलता का शॉर्टकट नहीं
सफलता के लिए शॉर्टकट बिल्कुल न अपनाएं। मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ी की जरूरत होती है। छलांग लगाने वाले बीच में गिर जाते है। इसलिए अपने हुनर को पहचानिए और उस पर काम करिए। मंजिल पाने से कोई नहीं रोक सकता।
सपने हुए साकार, तरक्की कर देना है आकार
बहराइच। विकास भवन सभागार में अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावियों ने अपनी सफलता के गुर बताएं। मेधावियों ने कहा कि सपने साकार हो गए हैं। अब तरक्की करके उनको आकार देना बाकी है, जिससे मां-बाप के संजोये हुए सपने भी हम अपने माध्यम से पूरा कर सकें।
आठ घंटे तक की पढ़ाई के बाद मिली सफलता
शुरू से ही मैंने एक चार्ट बना रखा था कि मुझे कब और क्या करना है। दिन भर में आठ घंटे की पढ़ाई करने के बाद मुझे यह सफलता मिली है। आगे और मेहनत करके इससे बेहतर अंक लाऊंगा। इंटर में अंक पाने के बाद क्या बनूं। यह तय करूंगा।
शशांक मणि त्रिपाठी, छात्र-हाईस्कूल, महात्मा बुद्व विद्यापीठ
एसपी सर की बात ने दी मुझे नई सीख
आजकल के समय में मोबाइल हर कोई इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन हर समय यही इस्तेमाल किया जाए और मिलने वाली जानकारी सही मानी जाए। यह गलत है। मैंने एसपी सर की बात को सुना और उस पर अमल करके इंटरमीडिएट में एक नई कामयाबी हासिल करूंगी।
तन्मय, छात्रा-हाईस्कूल, बाल शिक्षा निकेतन
मां-बाप के चेहरे पर खुशी ही मेरी कामयाबी होगी
10 घंटे पढ़ाई करके मैंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करके अपने मां-बाप का नाम तो रोशन कर दिया, लेकिन अब समय आ गया है कि ऐसे राह चुनकर कामयाबी हासिल करने का, जिससे मेरे मां-बाप के चेहरे पर खुशी बनी रहे। वही मेरी कामयाबी होगी।
सांई कृष्णा त्रिपाठी, छात्र-इंटरमीडियट, श्रीछोटेलाल त्रिपाठी सुखदेव पांडेय इंटर कॉलेज
आत्मविश्वास से मिली सफलता
पढ़ाई के दौरान मैं कभी उदास या निराश नहीं होता हूं। मन में जो ठान लेता हूं। वह कामयाबी मुझे मिल ही जाती है। अपने प्रयास के माध्यम से मैंने अभी तक अपनी सफलता को पाया है। मजबूत आत्मविश्वास होने के कारण सफलता मिलती है।
सांई निशांत त्रिपाठी, छात्र-हाईस्कूल, श्रीछोटेलाल त्रिपाठी सुखदेव पांडेय इंटर कॉलेज
जीवन भर याद रहेगा यह दिन
मेरे जीवन का यह सुखद पल है। मैं अपने परिवार के साथ एक सम्मानित अखबार अमर उजाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने आया हूं। सीडीओ व एसपी के हाथों से मिला सम्मान व मंत्र से मेरे जीवन के तरक्की की राह और बेहतर हो गई।

सचिन कुमार, छात्र-इंटरमीडियट, श्रीछोटेलाल त्रिपाठी सुखदेव पांडेय इंटर कॉलेज
सीडीओ व एसपी ने बढ़ाया हौसला
सीडीओ व एसपी के हाथों सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने हौसला बढ़ाया और आगे जीवन को कैसे बेहतर बनाया जाए, इसका मंत्र भी दिया। आज मैं उतना ही खुश हूं जितना रिजल्ट देखने के बाद खुश हुआ था।
शिवाकांत, छात्र- इंटरमीडियट, सरस्वती विद्या मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed