{"_id":"694309ce69623c9f7003fda4","slug":"weather-increased-the-problems-people-of-terai-remained-in-the-grip-of-fog-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-141399-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मौसम ने मुसीबत बढ़ाई, कोहरे की गिरफ्त में रहे तराई के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मौसम ने मुसीबत बढ़ाई, कोहरे की गिरफ्त में रहे तराई के लोग
Thu, 18 Dec 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में बुधवार सुबह के समय छाया कोहरा। -संवाद
बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज बुधवार को और सख्त हो गया। लगातार दूसरे दिन जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दृश्यता बेहद कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा, जबकि ठंडी हवा के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे।
बुधवार सुबह घरों से निकले लोगों को मौसम के और सख्त तेवर का एहसास हुआ। कोहरे के साथ चल रही बर्फीली हवा ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। सुबह के समय ऐसा प्रतीत हुआ कि पूरे दिन कोहरा बना रहेगा।
घने कोहरे के कारण रोडवेज बसों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। गोंडा-बहराइच और मैलानी प्रखंड की ब्रॉडगेज व मीटरगेज ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ, ट्रेनें 30 से 40 मिनट की देरी से संचालित हुईं।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12 बजे के आसपास आधे घंटे के लिए सूरज कोहरे से बाहर आया, लेकिन ठंडक बनी रही और धूप से गर्मी का अहसास नहीं हुआ। इसके बाद फिर आसमान धुंधला हो गया।
जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दृश्यता सुबह के समय घटकर लगभग 10 मीटर रह गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे से ठिठुरन और गलन और बढ़ गई। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
ग्रामीण क्षेत्रों और नदी के कछार इलाकों में पूरे दिन धुंध और कोहरे का असर बना रहा। कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तराई में ठंड और कोहरा आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।
किसानों के लिए सलाह
फसल अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार कनौजिया ने कहा कि पाले से बचाव के लिए किसान फसलों की नियमित निगरानी करें। सब्जी की फसलों को ढकने के उपाय करें। सुबह हल्की धूप मिलने पर ही सीमित सिंचाई करें। मौसम का पूर्वानुमान देखकर कृषि कार्य करें।
बुजुर्ग और बच्चों को रखें सुरक्षित
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. पी तिवारी ने कहा कि बढ़ रही ठंड में बुजुर्ग और बच्चों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें। खांसी, जुकाम या सांस की दिक्कत होने पर जांच कराएं। गर्म कपड़े और गरम पेय का सेवन करें।
वाहन चलाते समय रखें सावधानी
एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने कहा कि घने कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाएं। फॉग लाइट और इंडिकेटर का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य न होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।