फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Weather changes in the mountains, some relief seen in the heat of the Terai region

Bahraich News: पहाड़ों पर बदला मौसम, तराई की गर्मी में दिखी थोड़ी नरमी

Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Weather changes in the mountains, some relief seen in the heat of the Terai region
बहराइच। बैशाख का महीना अपने अंतिम चरण में लोगों को तपिश से राहत दे रहा है। दो दिन पूर्व जहां तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तराई में बदल रहे मौसम का कारण पहाड़ों पर मौसम में बदलाव का होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार सिंह इस बार भयंकर गर्मी के आसार जता रहे थे। ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को देखते हुए यहां भी दो दिन पूर्व तापमान अपेक्षा से अधिक बढ़ रहा था। तपिश का आलम यह था कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा हो जाता था। रविवार को अचानक मौसम में बदलाव आया। सुबह आसमान में छिटपुट बादल दिखे। हालांकि, दोपहर में धूप से गर्माहट बढ़ी, लेकिन सूर्यास्त होने के बाद ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गईं तो मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, आने वाले 24 घंटे में तापमान में वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed