फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Weapons including cartridges, magazines missing from police station's warehouse

Bahraich News: कोतवाली के मालखाने से कारतूस, मैगजीन समेत हथियार भी गायब

Wed, 20 Mar 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 20 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Weapons including cartridges, magazines missing from police station's warehouse
नानपारा (बहराइच)। जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में से एक नानपारा कोतवाली के मालखाने में रखे गए पिस्टल के मैगजीन, कारतूस व दंगा नियंत्रण सामान सहित हथियार भी गायब हैं। कोतवाल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा जांच शुरू कराई है। एसपी ने मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए थानों में दंगा नियंत्रण व सुरक्षा के लिए शस्त्र व कारतूस रखे जाते हैं। इनकी जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होती है। लेकिन कोतवाली नानपारा में ऐसा नहीं हुआ। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण भारी मात्रा में बाल रिवाल्वर, मैगजीन, कारतूस व दंगा नियंत्रण के उपकरण गायब हो गए। इसका खुलासा एसपी वृंदा शुक्ला की ओर से कराई जांच में हुआ।
विज्ञापन

इस तरह खुला मामला
कोतवाली नानपारा के तत्कालीन हेड मोहर्रिर विनोद यादव ने पूर्व हेड मोहर्रिर राम विचार सिंह से 17 दिसंबर 2021 को चार्ज लिया, लेकिन इस दौरान राज्य संपत्ति रजिस्टर (जीपी रजिस्टर ) नहीं मिला। मौजूद शस्त्र भी कम मिले। कोतवाल ने इसकी सूचना एसपी को दी। तत्कालीन एसपी ने 31 जुलाई 2023 को एएसपी ग्रामीण से जांच शुरू कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी वृंदा शुक्ला ने सीओ कैसरगंज रुपेन्द्र गौड, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, आर्मोरर उप निरीक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव की कमेटी बनाकर जीपी रजिस्टर व मौजूद शस्त्रों का सत्यापन कराया। जांच में स्टॉक में बड़ा अंतर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

ये सामान गायब
नानपारा कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक की ओर से दर्ज कराई सूची में 3.3 के 73 कारतूस गायब मिले। रिवाल्वर के कारतूस 191 थे, जिसमें से 29 कम हैं। प्लास्टिक पैलेट्स 57 में से एक, हथकड़ी पांच में से दो, जंजीर पांच में से एक, पिस्टल की मैगजीन 15 में से एक कम मिली है। पीएमएफ कारतूस 12 में से तीन, पीएमएफ हरा तीन में से एक, मार्कर कारतूस दो व मस्कट बाल दो कम मिले हैं।


-------------


मालखाना इंचार्ज ने रिपोर्ट दी थी कि उनको जिस सरकारी संपत्ति का चार्ज दिया जा रहा है, उसकी जीपी रजिस्टर व अन्य कागजात कम हैं। इसके बाद सीओ कैसरगंज के नेतृत्व में मालखाने में मौजूद संपत्ति का भौतिक सत्यापन कराया गया। कमेटी की रिपेार्ट में कारतूस सहित शस्त्र गायब मिले, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। -वृंदा शुक्ला, एसपी बहराइच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed