फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Water level of Saryu increased due to rain in Nepal, 69 cm away from danger mark

Bahraich News: नेपाल में बारिश से सरयू का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से 69 सेमी दूर

Sat, 05 Jul 2025 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 05 Jul 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Water level of Saryu increased due to rain in Nepal, 69 cm away from danger mark
महसी तहसील क्षेत्र में बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर। 
बहराइच। नेपाल में पहाड़ों पर हो रही बरसात का पानी सरयू नदी में आ रहा है। इससे शुक्रवार शाम से नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी इस समय खतरे के निशान से मात्र 69 सेंटीमीटर का फासला बचा है।
विज्ञापन


सरयू नदी में बाढ़ आएगी या नही आएगी। यह नेपाल के पहाड़ों पर होने वाले बरसात पर निर्भर करता है। वहां जैसे जैसे बरसात तेज होती जाती है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ता जाता है। शुक्रवार को भी नेपाल के पहाड़ों पर बरसात होने के कारण सरयू नदी का जलस्तर दोपहर बाद बढ़ गया। सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर शारदा बैराज पर जहां 134.35 मीटर था। वहीं चार बजे यह बढ़ कर 134.80 मीटर हो गया। यहां खतरे का निशान 135.49 मीटर है। ऐसे ही आठ बजे गिरिजा बैराज पर आठ बजे 134.75 मीटर, चार बजे 134.95 मीटर हो गया। यहां नदी के खतरे का निशान 136.80 मीटर पर है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने से तट से सटे इलाके के लोगों की धड़कन बढ़ गई है। लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश करने लगे हैं। पहले से ही कटान की चपेट में आए मिहींपुरवा के चहलवा के रामवृक्षपुरवा, विजयनगर व जंगल गुल्हरिया के लोगों की फिक्र और बढ़ गई है। यही हाल दुजईपुरवा का भी है। यहां भी नदी कटान पहले से ही कर रही थी। जलस्तर कम होने के कारण लोगों ने थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन सरयू में पानी बढ़ने के साथ वहां के लोग भी भयभीत हैं। इस संबंध में एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव बताते हैं कि नदी पर निगरानी कराई जा रही है। अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed