फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Water level cross red mark

नदी में पानी लाल निशान पार

Thu, 14 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Water level cross red mark
गांव बाढ़ से घिरे - फोटो : अमर उजाला
उफनाई घाघरा नदी का पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे का निशान पार कर गया। नदी लाल निशान से 10 सेंटीमीटर से ऊपर बह रही है। इसके चलते महसी तहसील क्षेत्र के चार और गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों में हाहाकार की स्थिति है।
विज्ञापन


बाढ़ का पानी बेलहा-बेहरौली तटबंध तक पहुंच गया है। तटबंध की दूसरी तरफ बसे गांवों के रास्ते जलमग्न हो गए हैं। फसलें भी डूब गई हैं। इसके बावजूद अभी तक राहत व बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


उफनाई घाघरा का जलस्तर बुधवार देर रात एल्गिन ब्रिज पर खतरे का निशान 106.07 पार गया। केंद्रीय जल आयोग संस्थान घाघराघाट के मापक जगदीश साहनी के मुताबिक गुरुवार दोपहर बाद दो बजे घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर 106.176 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। जलस्तर बढ़ने से महसी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होने लगी है। लोनियनपुरवा, भयापुरवा, पिपरा और शुक्लनपुरवा गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए। ग्रामीण गांव में फंसे हुए हैं।

बाढ़ का पानी बेलहा-बेहरौली तटबंध तक फैल गया है। इसके चलते तटबंध के दूसरी तरफ बसे गांवों के रास्ते पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है। तहसील प्रशासन पांच नाव संचालित करने का दावा कर रहा है लेकिन वह मौके पर नहीं दिख रहीं।


इन हालात में ग्रामीण परेशान हैं। जैसे-तैसे बाढ़ प्रभावित स्थानों से निकल कर सुरक्षित जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं। महसी के साथ ही कैसरगंज क्षेत्र के गोड़हिया ग्राम पंचायत के मजरों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण परेशान हैं। इसके बावजूद अभी तक राहत व बचाव कार्य पूरी तरह शून्य है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed