फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Water filled in two villages, 10 villages surrounded by water

दो गांवों में भरा पानी, 10 गांव पानी से घिरे

Fri, 13 Sep 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Water filled in two villages, 10 villages surrounded by water
महसी तहसील के रानीबाग में भरा पानी। - फोटो : BAHRAICH
महसी/जरवल (बहराइच)। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश से जिले में घाघरा नदी में उफान आ गया है। शुक्रवार को अचानक देर शाम दो घंटे के अंदर ही महसी क्षेत्र में घाघरा नदी का पानी तीन फुट बढ़ गया है। जिससे दो गांवों में पानी भर गया, जबकि 10 गांव पानी से घिर गए हैं। वहीं जरवल में एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर कम रह गई है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे गांवों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। रात को पानी बढ़ने की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले में इस बार मानसून ने सही तरीके से दस्तक नहीं दी है। बारिश अनुमान के मुताबिक काफी कम हुई है। लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बारिश से गोपिया, बनबसा और गिरिजापुरी बैराज में नेपाल का पानी छोड़ा जा रहा है। इन बैराजों से शुक्रवार सुबह पानी छोड़ा गया है। जिससे पानी महसी तहसील के घाघरा नदी में तेजी से पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महसी तहसील के बिसवां में घाघरा नदी शाम पांच बजे से शाम सात बजे के माध्य तीन फुट ऊपर पहुंच गई है। इस समय नदी का जलस्तर 111.230 सेंटीमीटर पहुंच गया है। घाघरा का नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से महसी के मांझा दरिया बुर्द व चमरही गांव में बाढ़ का पानी भर गया है। बौंडी में संस्कृत पाठशाला में पानी भर गया है। जबकि गोलागंज, रानीबाग समेत 10 गांव के चारों तरफ पानी आ गया है।
तेजी से बढ़ रहे जलस्तर के कारण ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। जरवल विकास खंड के जरवलरोड में स्थित घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर शुक्रवार शाम को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 सेंटीमीटर के सापेक्ष 106.06 सेंटीमीटर पहुंच गया है। मापक ने बताया कि नदी एक सेंटीमीटर खतरे के निशान से पीछे है। लेकिन जलस्तर जिस तरीके से बढ़ रहा है। ऐसे में सुबह तक खतरे का निशान पार करने की संभावना है।

राजस्व कर्मियों को किया अलर्ट
महसी में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। दो गांवों में पानी भर गया है। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। राजस्वक र्मियों को अलर्ट किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम हैं। ग्रामीणों को रात को जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
- एसएन त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी महसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed