फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   wall fell on children

Bahraich News: बच्चों पर गिरी कच्ची दीवार, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Fri, 29 Dec 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 29 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
wall fell on children
बहराइच। नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र के ग्राम सलारपुर में बृहस्पतिवार दोपहर घर के नजदीक खेल रहे बच्चों पर एक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में पांच बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बच्चों को बाहर निकाला। उनमें तीन बच्चों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मृतकों में दो बच्चे सगे भाई और तीसरा उनका ममेरा भाई था। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया। हादसे की जानकारी पर पुलिस के साथ एसडीएम नानपारा ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उधर, परिजनों ने बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सलारपुर लक्ष्मनपुर निवासी वारिस अली के कच्चे मकान के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाद ढाई बजे गांव का मुख्तार (10) अपने भाई अफ्तार अली (7) और दरगाह क्षेत्र के गगन चक निवासी ममेरे भाई नसरुद्दीन (9) व इमामुद्दीन (3) और गांव के अलाउद्दीन (6) के खेल रहे थे। इसी दौरान कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। पांचों बच्चे दीवार के मलबे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने आननफानन में मलबे को हटाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक मुख्तार, उसके भाई अफतार और उनके ममेरे भाई नसरुद्दीन की मौत हो गई। इमामुद्दीन व अलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने घायल बच्चों को आननफानन में बाबागंज अस्पताल पहुंचाया। बच्चों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। तीन बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।


परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार
हादसे की जानकारी पर एसडीएम नानपारा अजीत परेश, तहसीलदार प्रद्युम्न पटेल, रुपईडीहा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी की। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढ़स बंधवाते हुए शवों का पंचनामा भरा। यह देख परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद बच्चों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।


दो बेटों के शव देख बेसुध हुए परिजन
एक साथ मुख्तार व अफ्तार की मौत की सूचना पर उनके पिता शमशाद बेसुध होकर गिर गए। बच्चों की मां भी चीख पड़ी। एक साथ तीन बच्चों के शव देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई। लोगों ने मृत बच्चों के परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनके आंसू थम नहीं रहे थे।


परिजनों को सौंप दिए गए शव
दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों का इलाज चल रहा है। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए।
-अजीत परेश, एसडीएम नानपारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed