फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   UP: Teenager in Bahraich becomes seven months pregnant after months sobs as she reveals her ordeal wh

यूपी: बहराइच में महीनों दुष्कर्म के चलते सात माह की गर्भवती हुई किशोरी, मां के पूछने पर बिलखते हुए बताई आपबीती

Mon, 14 Sep 2026 07:42 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 14 Sep 2026 07:42 PM IST
सार

बहराइच में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी सात माह की गर्भवती होने के बाद मां को आपबीती बताई। चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से मामला बाल कल्याण समिति तक पहुंचा। समिति के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
UP: Teenager in Bahraich becomes seven months pregnant after months sobs as she reveals her ordeal wh
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में मां की गैरमौजूदगी में गांव के युवक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। सात माह की गर्भवती होने पर जब उसका शारीरिक बदलाव शुरू हुआ तो मां ने पूछताछ की। इस पर किशोरी ने रोते हुए मां को आपबीती बताई। चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से किशोरी को बाल कल्याण समिति न्यायपीठ के समक्ष पेश किया गया। समिति के आदेश पर रानीपुर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटी अकेले रहती हैं। सात माह पूर्व मां किसी काम से किशोरवय बेटी को घर पर अकेला छोड़कर अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी महेश ने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। मां के लौटने के बाद भी किशोरी दहशत के चलते चुप्पी साधे रही।

विज्ञापन

 

बेटी की बात सुनकर मां भी रोने लगी

बाद में जब किशोरी में शारीरिक बदलाव शुरू हुआ तो मां को शक हुआ। मां ने उससे कारण पूछा तो वह अपने आंसू नहीं रोक सकी। किशोरी ने मां को बताया कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया है। बेटी की बात सुनकर मां भी रोने लगी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव के किसी व्यक्ति ने मां को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने की सलाह दी। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रभारी मनीष यादव ने किशोरी और उसकी मां को बाल कल्याण समिति न्यायपीठ (बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट) के समक्ष पेश किया।

किशोरी और उसकी मां की आपबीती सुनने के बाद समिति ने मामले को गंभीरता से लिया। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने रानीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार राय को पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर आरोपी महेश के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed