फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   visited to kakaraha range

दुधवा के वार्डेन ने ककरहा रेंज के जंगलों का किया निरीक्षण

Mon, 24 Jun 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
visited to kakaraha range
उर्रा (बहराइच)। दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर सोमवार को अचानक ककरहा रेंज के जंगल पहुंच गए। यहां पर नौबना बीट में पौधरोपण की स्थिति जांची। इसके अलावा जंगल में वन्यजीवों की सुरक्षा पर मंथन किया। निरीक्षण व जंगल भ्रमण के बाद दोबारा वह कतर्नियाघाट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में खाली स्थान पर पौधरोपण का कार्य शुरू हो गया है। ककरहा रेंज के नौबना बीट में तीन दिन पूर्व पौधरोपण किया गया था। इसकी रिपोर्ट डीएफओ जीपी सिंह ने फील्ड डायरेक्टर को भेजी।
विज्ञापन

फील्ड डायरेक्टर रमेश पांडेय सोमवार को नौबना बीट पहुंच गए। यहां पर उन्होंने पौधरोपण का जायजा लिया। साथ ही पौधों की निगरानी करने की बात कही। उन्होंने बारिश के समय जंगल की सुरक्षा तथा वन्यजीवों के विचरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड डायरेक्टर ने कहा कि वन्यजीवों पर बारिश के समय वनाधिकारी विशेष ध्यान रखें। लखीमपुर से सटा क्षेत्र होने के कारण वन माफियाओं पर भी ध्यान रखें। इस मौके पर एसडीओ यशवंत सिंह, वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इरफान, वन रक्षक अमर सिंह, सुनील जायसवाल समेत अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed