{"_id":"63e822aa05f3d1fe2303df24","slug":"viral-video-of-anm-taking-bribe-for-delivery-bahraich-news-c-13-1-84881-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: प्रसव कराने के एवज में रिश्वत लेती एएनएम का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: प्रसव कराने के एवज में रिश्वत लेती एएनएम का वीडियो वायरल
Sun, 12 Feb 2023 04:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:50 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। विकासखंड पयागपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दो एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होते ही शनिवार को स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में मरीजों द्वारा धन उगाही का विरोध करने पर एएनएम द्वारा ऊपर तक पैसा पहुंचाने की भी बात कही गई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीएचसी प्रभारी ने एएनएम से स्पष्टीकरण तलब किया है।
स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की एवज में रिश्वत लेने के आरोप काफी समय से लग रहे हैं। कई बार इनकी पुष्टि भी हो चुकी है। इसके बाद भी ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा। मेडिकल कॉलेज से संबंधित जिला चिकित्सालय के पुरुष व महिला विंग में भी मरीजों के परिजनों से अवैध धन वसूली बेरोकटोक चल रही है। लगभग एक माह पूर्व जांच के दौरान शिकायत मिलने पर प्राचार्य द्वारा दो स्टॉफ नर्सों को निलंबित भी किया जा चुका है। अब कई चिकित्सक भी जांच के रडार पर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्र भी इससे अछूते नहीं। शनिवार को पयागपुर स्थित सीएचसी पर तैनात दो एएनएम का वीडियो चर्चा का विषय बना रहा। इसमें वह प्रसूताओं के परिजनों से पैसे लेती नजर आ रही हैं। परिजनों द्वारा इसका विरोध करने पर एएनएम द्वारा ऊपर तक पैसा पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ.विकास वर्मा ने दोनों एएनएम से स्पष्टीकरण तलब किया है।
दोनों नर्सों द्वारा लगभग पांच माह पूर्व भी अवैध वसूली करने की बात सामने आई थी। जांच के दौरान इसकी पुष्टि भी हुई थी। इस पर कार्रवाई की चेतावनी देने पर एएनएम द्वारा लिखित रूप से माफी भी मांगी गई थी। अब नए सिरे से इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ.विकास वर्मा, सीएचसी अधीक्षक।