{"_id":"5d9f70f08ebc3e93b4346528","slug":"villagers-raging-in-development-work-bahraich-news-lko4861283168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में धांधली से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में धांधली से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में गुरुवार को प्रदर्शन करते पेटरहा गांव के ग्रामीण।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पेटरहा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को विकास कार्यों में धांधली को लेकर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय का सौंदर्यीकरण और सड़क का निर्माण कराए बिना ही बजट निकाल लिया गया है, जबकि पात्रों को आवास व शौचालय की सुविधा नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
विकास खंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत पेटरहा के ग्रामीणों का कहना है कि विकास विभाग के कर्मचारियों ने बिना विकास कार्य कराए ही बजट निकाल लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि पेटरहा गांव के प्रधान व सचिव विकास खंड अधिकारी से मिलकर विकास कार्यों में अनियमितता कर रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालय पेटरहा से लेकर शारदा प्रसाद चौहान के मकान तक 200 मीटर खड़ंजा तथा जलील अंसारी के घर से दुलारे के घर तक खड़ंजा पास हुआ था, लेकिन बिना काम कराये ही सारा धन निकाल लिया गया। गांव में वर्ष 2018-19 में विद्यालय निर्माण और मेंटेनेंस के लिए बजट आया, लेकिन ग्राम पंचायत के जितने भी स्कूल हैं वहां न तो कुर्सी, बेंच लगी और न ही कोई मेंटेनेंस का कार्य हुआ। यहां तक कि गोशाला बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से भेजे गए धन का भी बंदरबांट कर लिया गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने अलग फर्म बनाकर रुपये निकाल किए। केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त दशम, 12वें, 13वें व 14वें वित्त का भी दुरुपयोग किया गया है। विकासखंड के घुमनाभारु में सचिव ने प्रधान को अंधेरे में रख कर विकास कार्यों के नाम पर अपनी मन मर्जी अनुसार कार्य किया। परगहवा गांव में कायाकल्प के तहत खर्च की गयी धनराशि की जांच की भी मांग की गयी है।
इसी के साथ विकासखंड के मदरिया, परगहवा, अंटहवा, कैलाशपुर झुमन गांव, कटघर समेत 20 गांवों में अनियमितता की गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ग्रामीणों के प्रदर्शन व शिकायत को देखते हुए जिलाधिकारी शंभु कुमार ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, अवर अभियंता विवेक वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में अनियमितता नहीं की गई है। जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।