{"_id":"5e4d6dd18ebc3ef2973ad2e8","slug":"villagers-demonstrated-in-front-of-gangapur-vegetable-market-bahraich-news-lko5094718199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगापुर सब्जी मंडी के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगापुर सब्जी मंडी के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। नानपारा-मैलानी प्रखंड पर ट्रेनों के संचालन को लेकर गंगापुर में सब्जी मंडी के सामने ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि हर हालत में लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए।
नानपारा-मैलानी प्रखंड पर रेलवे ने हाईकोर्ट के आदेश का बहाना बनाकर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। इससे ग्रामीण व निचले तबके के लोगों में आक्रोश है। ट्रेन का संचालन ठप हुए तीन दिन बीत गए हैं, लेकिन इसे अभी तक बहाल नहीं कराया जा सका है। इसको लेकर आक्रोश नगर व कस्बों के अलावा गांवों में भी पहुंच गया है। मिहींपुरवा विकास खंड के गंगापुर में स्थित सब्जी मंडी के सामने व्यापारी ग्रामीण हुए।
ग्राम प्रधान रमेश कुमार मौर्य की अगुवाई में लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। रेल बचाओ अभियान गंगापुर मंडी की ओर से आयोजित धरने में ग्रामीणों ने कहा कि गरीबों की सभी सुविधाएं रेलवे विभाग बंद करने पर अड़ गया है। पहले ट्रेनों का संचालन कम किया। अब चलने वाली चार से पांच ट्रेनों को भी बंद कर दिया। इससे किसान, गरीब व तराई के लोगों को अधिक दूरी की यात्रा करने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
गंगापुर स्कूल के प्रबंधक प्रियेश कुशवाहा ने कहा कि रेल का संचालन हर हाल करना चाहिए। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने रेल मंत्री पीयूष गोयल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद को पत्र भेजा। इस मौके पर व्यापारी रमेश कुमार, प्रमोद सिंह, कमलेश आदि मौजूद रहे।