फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villager's body found in suspicious circumstances

Bahraich News: संदिग्ध हालात में मिला खेत गए ग्रामीण का शव

Sat, 09 May 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 09 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villager's body found in suspicious circumstances
बहराइच। मोहरवा बिलासपुर निवासी ग्रामीण बृहस्पतिवार रात अपने खेत में मक्के की रखवाली करने गया हुआ था। शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की बात कहते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन



थाना मटेरा के मोहरवा बिलासपुर निवासी मुहीद खां (47) बृहस्पतिवार रात अपने गांव से कुछ दूरी पर स्थित मक्के के खेत में फसल की रखवाली करने गए थे। शुक्रवार सुबह परिजन घर पर उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन काफी देर बीतने के बाद भी वह खेत से वापस नहीं आए।
विज्ञापन


इस पर परिजन उनकी खोजबीन करने के लिए खेत की ओर गए। खेत में मुहीद खां का शव पड़ा मिला। महफूज ने बताया कि उनके भाई मुहीद के शरीर पर चोटों के निशान थे। महफूज ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की बात कहते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ पहुंप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed