फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers angry with the power cuts gheraoed the power substation

Bahraich News: कटौती से नाराज ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र का किया घेराव

Wed, 14 May 2025 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 14 May 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry with the power cuts gheraoed the power substation
तेजवापुर(बहराइच)। सोमवार की रात को फॉल्ट व ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में काफी रोष है। मंगलवार को तेजवापुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों का सब्र का बांध फूट पड़ा। ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव कर बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लगभग 70 हजार उपभोक्ता हैं। सोमवार व मंगलवार को दिन में पांच घंटे व शाम को छह घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए। वीरशाहपुर, तेजवापुर, दहाव, गोड़वा, बौंडी शुक्ल, दुलम्हा, गनियापुर, भिरवा, गोपचंद्रपुर, टेंडवा सिस्टीपुर, ऊंचगांव ,मिश्रनपुरवा, आह्लादपुरवा, एंडोरा, उत्तमनगर, बेड़नापुर, टिकोरा, चेतरा तथा सबलापुर सहित करीब 42 गांवों के उपभोक्ताओं को आए दिन हो रही बिजली कटौती से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रधान प्रतिनिधि मुकेश शुक्ला, जयोतिपुंज त्रिपाठी,अनुज मिश्रा, रोहित मिश्रा,शुभम मिश्रा समेत अन्य ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

एसडीओ फखरपुर धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि बीती रात उपकेंद्र पर कुछ तकनीकी खराबी आई थी। जिसे दुरुस्त कर लिया गया है। रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed