फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers angry over transformer blowing in Payagpur

Bahraich News: पयागपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने पर भड़के ग्रामीण

Sun, 17 Sep 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 17 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over transformer blowing in Payagpur
पयागपुर, जरवलरोड(बहराइच)। पयागपुर विकासखंड में जहां ट्रांसफार्मर जलने से भीषण उमस में 3000 की आबादी बेहाल है, तो वहीं जरवलरोड में 12 दिन बाद भी टूटा बिजली का खंभा नहीं बदला गया है। इससे 300 लोग उमस व अंधेरे में जी रहे हैं। विभागीय लापरवाही को लेकर शनिवार को पयागपुर के ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया और बिजली विभाग को जमकर कोसा।
विज्ञापन

पयागपुर विकासखंड के उपकेंद्र खुटेहना के राजस्व ग्राम हरैया में दो दिन पूर्व गांव में रखा ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्रामीणों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी थी लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी गांव का ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है, जिसके चलते हरैया के ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीण लल्लू राम, राजेंद्र प्रसाद, विजय कुमार, हंसराज, शिवनाथ, शरीफ अहमद, समीउल्लाह, राम छवि, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनशरीफ अहमद, प्रमोद कुमार, राम भवन, विजय कुमार, धनलाल आदि ने गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जरवलरोड उपकेन्द्र से आपूर्ति पाने वाले गुलामपुरवा में 12 दिन पूर्व बिजली का खंभा टूट कर गिर गया था। लेकिन अब तक यह बदला नहीं गया जिसके चलते गांव के 300 से अधिक लोग परेशान हैं।

ग्रामीण बच्चाराम, रामनरेश, राजित, रामशंकर, लल्लू, विश्राम, परशुराम, हंसराम, राम मिलन, राम किशोर, जुग्गी आदि ने बताया कि जेई व एसडीओ को कई बार सूचना दी गई है, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। अभियंता शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी की जा रही है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed