{"_id":"5e4d74de8ebc3eccdb13da23","slug":"villagers-angry-over-lack-of-electricity-bahraich-news-lko509477992","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
जरवल के धनसरी में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत हुए विद्युत कनेक्शन पर लाइन न चालू होने पर प्
- फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। विकास खंड के धनसरी गांव में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत एक वर्ष पूर्व विद्युतीकरण किया गया था। ट्रांसफार्मर स्थापित कर ग्रामीणों को कनेक्शन दे दिया गया, लेकिन अभी तक विद्युत सप्लाई नहीं दी गई है। इससे गांव के पांच हजार लोग आज भी अंधेरे में रहने को विवश हैं। बिजली न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एक्सईएन को ज्ञापन भेजा।
जरवल विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धनसरी में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत मार्च 2019 में विद्युतीकरण किया गया था। गांव में विद्युत पोल लगाने के साथ तार भी लगा दिए गए। इसके बाद ठेकेदार ने ट्रांसफार्मर स्थापित करा दिया। बिजली सप्लाई लेने के लिए गांव के 50 से अधिक ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन भी दे दिया गया। इससे ग्रामीणों में बिजली सप्लाई मिलने की आस जगी, लेकिन एक वर्ष बाद भी अभी तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी है।
ग्रामीण आज भी ढिबरी की रोशनी में रहने को विवश हैं। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन ने लोगों को कनेक्शन देकर किनारा कर लिया है। बिजली सप्लाई अभी तक चालू ही नहीं की है। लोगों के घरों में मीटर भी लगा दिए गए। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एक्सईएन को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर ललित नारायण निषाद, श्याम नरायन, चेतराम, पुष्पा देवी, मेड़ीलाल, नीलम, छोटू, संतोष कुमार, दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कर्मचारियों से बात कर चालू कराई जाएगी सप्लाई
जरवल विकास खंड अंतर्गत धनसरी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण व कनेक्शन दिए जाने के बाद भी सप्लाई नहीं दी गई। इसकी जानकारी अब हुई है। इस बारे में ठेकेदार व पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों से वार्ता कर सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
- नंदलाल, एक्सईएन कैसरगंज परिक्षेत्र