फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Village heads raised problems of their respective areas

Bahraich News: ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं

Fri, 19 Dec 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 19 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Village heads raised problems of their respective areas
रिसिया में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबो​धित करते वक्ता।     -संवाद
रिसिया। विकास खंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख रीना जैसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रमुखता से रखीं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान विनय वर्मा ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज न होने की समस्या उठाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद नईम ने कटिलिया गांव में यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत की। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख रीना जैसवाल ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने और जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रमुख ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन मंशा राम यादव ने किया। अंत में खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी का आभार जताते हुए बैठक के समापन की घोषणा की। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, डॉ. विश्वनाथ श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed