मोबाइल से वीडियो बना रहा था युवक: अचानक खंडहर नुमा घर में कैद हुआ कुछ ऐसा; कांपने लगे हाथ-पांव; गांव में दहशत
जमनपुरिया गांव में एक युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसी समय खंडहर नुमा मकान से अचानक तेंदुआ और उसका शावक कैद हुआ। उन्हें देखकर उसके हाथ-पांव कांपने लगे। वीडियो देखा तो गांव में दहशत फैल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र के जमनपुरिया गांव में तेंदुआ और उसके शावक का वीडियो सामने आया है। इससे गांव में दहशत फैल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ अपने बच्चे के साथ खंडहर नुमा मकान की छत पर टहल रहा है। वायरल वीडियो 11 सेकंड का है।
बताया गया कि गांव का ही एक युवक मोबाइल से आसपास के नजारे का वीडियो बना रहा था। इसी समय हजारी के खंडहर नुमा मकान की छत पर टहलते हुए तेंदुआ और उसका बच्चा कैमरे में कैद हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि हजारी परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। साल में एक बार ही गांव लौटते हैं। उनका मकान खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसी मकान में तेंदुआ डेरा डाले हुए है। उसमें अन्य जंगली जानवर भी हो सकते हैं।
सूचना मिलने के बाद भी खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और भय दोनों व्याप्त हैं। कैसरगंज के रेंजर ओंकार नाथ यादव ने कहा कि जानकारी नहीं थी। सोशल मीडिया से ही पता चला है। मौके पर टीम भेजी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.