{"_id":"65b7f8a8c945f067ad0fe5b4","slug":"vehicles-crawling-through-the-fog-bahraich-news-c-98-1-slko1011-109519-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: धुंध के बीच रेंगते हुए चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: धुंध के बीच रेंगते हुए चले वाहन
Tue, 30 Jan 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
बहराइच-लखनऊ हाईवे पर सोमवार की सुबह छाया कोहरा। संवाद
दोपहर में निकली धूप ने दी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। तराई में लगभग एक महीने से जारी गलन से सोमवार को हल्की राहत मिली। दोपहर होते-होते आसमान साफ हुआ और गुनगुनी धूप निकली। हालांकि सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। कोहरे के चलते मार्गों पर दृश्यता कम रही और वाहन रेंगते हुए चले। धूप निकलने से तापमान में भी छह डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली।
जिले में सोमवार की सुबह घने कोहरे की चादर देखने को मिली। जिसके चलते अधिकांश लोग घरों में कैद रहे। वहीं कोहरे के चलते मार्गों पर दृश्यता लगभग 50 मीटर रही। जिसके चलते वाहन चालकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह 11 बजते-बजते कोहरा छट गया और धूप ने दस्तक दी। धूप निकलने से लोगों को बीते कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से राहत मिली।
वहीं धूप का लुत्फ उठाने के लिए लोगों को घरों के बाहर धूप में बैठे देखा गया। वहीं मैदानों में बच्चों को खेलते देखा गया। धूप निकलने का सीधा असर तापमान पर भी पड़ा और अधिकतम तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया।