फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uproar in emergency over treatment, shock from doctor

इलाज को लेकर इमरजेंसी में हंगामा, चिकित्सक से धक्कामुक्की

Thu, 15 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Uproar in emergency over treatment, shock from doctor
बहराइच के मेडिकल कालेज में बुधवार की रात को चिकित्सक व तीमारदारों में हो रही झड़प। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार देर रात एक मरीज को लेकर कुछ तीमारदार पहुंचे। चिकित्सक दूसरे मरीज का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान तीमारदारों ने इलाज न करने का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों से धक्का मुक्की करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। हंगामा की सूचना पाकर अन्य स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे। इसी दौरान तीमारदार फरार हो गए। हालांकि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के काजीपुरा मोहल्ला निवासी युवक सड़क हादसे में देर शाम को घायल हो गया था। इस पर परिवारीजन उसे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ले गए। यहां पर चिकित्सक डॉ. शिवम मिश्रा एक दूसरे युवक का इलाज कर रहे थे। उसकी गर्दन कट गई थी। इसी दौरान सड़क हादसे में घायल युवक के तीमारदार पहले इलाज करने को लेकर चिकित्सक से भिड़ गए। जबकि चिकित्सक गंभीर रोगी का इलाज पहले करने की बात कह रहे थे। इससे नाराज घायल युवक के तीमारदारों ने अभद्रता करते हुए चिकित्सक से धक्कामुक्की शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पाकर मेडिकल कॉलेज के अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी पहुंच गए। स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या अधिक देख हंगामा करने वाले तीमारदार भाग गए। लगभग 20 मिनट तक हंगामा चला।
विज्ञापन

डॉ. शिवम मिश्रा का कहना है कि पहले इलाज करने का दबाव बनाते हुए लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धक्कामुक्की शुरू कर दी। जिसका विरोध किया गया था, लेकिन तीमारदार लौट गए। इसलिए तहरीर नहीं दी गई है। उधर, तीमारदारों ने भी कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। इस मामले में सीएमएस डॉ. डीके सिंह का कहना है कि सूचना पाकर मौके का मुआयना किया गया था। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed