फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   unemloyed will get chicks in free

बेरोजगारों को फ्री मिलेंगे चूजे और चारा

Fri, 19 Jun 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 19 Jun 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री पशुधन एवं लघु सिंचाई राजकिशोर सिंह ने पयागपुर के 150 किसानों को निशुल्क बोरिंग की सौगात दी। राधा नगर में समाजसेवी माधुरी सिंह के आवास पर आए कैबनेट मंत्री ने बेरोजगारों को निशुल्क चूजे व उनके फीड दिए जाने की घोषणा करते हुए पयागपुर को क्लस्टर बनाकर योजना शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजकिशोर सिंह ने तालाब बघेल का निरीक्षण करते हुए इसके सौंदर्यीकरण के लिए काम करने पर भी जोर दिया। पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही बैक यार्ड पोल्ट्री योजना के तहत बेरोजगारों को निशुल्क चूजे व उनके फीड उपलब्ध कराकर स्वावलंबी बनाए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि पयागपुर क्षेत्र में कलस्टर बनाकर योजना का शुभारंभ करें। उन्होंने कहा कि पशुओं के नस्ल सुधार एवं अधिक दुग्ध उत्पादन के प्रयास के लिए चल रही कामधेनु योजना की सफलता को देखते हुए शीघ्र ही माइक्रो कामधेनु योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसमें 25 दुधारु पशुओं से दुग्ध उत्पादन कर छोटे किसान भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एपी वर्मा व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार आर्या को शीघ्र ही योजनाओं को शुरू किए जाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व पैरावेट संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री से मिलकर विभाग में स्थायी समायोजन, 10 हजार मानदेय दिए जाने संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस पर मंत्री ने शीघ्र ही निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर पैरावेट संघ के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, उपाध्यक्ष उपेंद्र मिश्र, मंत्री विजय कुमार, रवींद्र कुमार सहित पशुधन व लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed