फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncontrolled bus overturned in ravine, 10 passengers injured

बेकाबू बस खड्ड में पलटी, 10 यात्री घायल

Mon, 20 Jul 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bus overturned in ravine, 10 passengers injured
बहराइच/नानपारा। जिला मुख्यालय से सोमवार को सवारियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस नानपारा-बहराइच मार्ग पर मटेराचौराहा में बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई, जिससे बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। नानपारा व मटेरा की पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के झिंगहाघाट स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से दोपहर करीब एक बजे सवारियों को लेकर बस नानपारा के लिए रवाना हुई। बस जिला मुख्यालय से रुपईडीहा जा रहा थी। नानपारा-बहराइच मार्ग पर मटेरा थाना क्षेत्र के मटेराचौराहा पर करीब दो बजे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े। सूचना पाकर कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक और मटेरा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। लेकिन तेज बारिश घायलों को बाहर निकालने में परेशानी का सबब बन रही थी। किसी तरह लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

बस पलटने से ममता (23) पत्नी अंकित कुमार व अंकित कुमार (34) पुत्र बच्छराज निवासी दशहरा बाग रुपईडीहा, प्रदीप कश्यप (33) पुत्र बिंदा कश्यप निवासी नानपारा, जाहिद खां (26) पुत्र इदरीश खां निवासी बनकुरी बाबागंज रुपईडीहा और भाई शाहिद खां (26) समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां पर महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशा तोड़कर निकले यात्री
मटेराचौराहा में अनियंत्रित बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्री बाहर निकलने के लिए व्याकीुल दिखे। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक यात्रियों ने बस के शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। 20 से अधिक यात्री शीशा तोड़कर बाहर निकले। हालांकि खिड़की समय से न खुलने से लोगों में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed