फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncontrollable auto reflex, six people injured

बेकाबू ऑटो पलटा, छह लोग घायल

Sat, 21 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable auto reflex, six people injured
बहराइच जिला अस्पताल में मौजूद आटो पलटने से घायल महिला व मासूम। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से इलाज कराकर वापस जा रहे लोगों का ऑटो बेरिया के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक ही परिवार के नवजात समेत छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद सेे सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रैकवारी गांव निवासी संगीता देवी (28) पत्नी रामगोपाल, शांती देवी (60) पत्नी जगदीश, मीना (65) पत्नी रामसमुझ, काजल (एक दिन) पुत्री रामगोपाल, रामगोपाल (30) पुत्र रामसमुझ, सालिकराम (6) पुत्र नीरज इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आए थे।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में इलाज कराने के बाद सभी लोग एक ऑटो पर सवार होकर वापस घर जाने लगे। इसी दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के बेरिया मंदिर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन पर सवार सभी लोग दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. डीके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। चिकित्सकों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed