{"_id":"6106dd378ebc3e843a76cf1b","slug":"uncle-raped-niece-bahraich-news-lko589483515","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूफा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूफा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव की रहने वाली मूकबधिर किशोरी को उसके फूफा ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। जिससे उसे पांच माह का गर्भ ठहर गया। जानकारी होने के बाद परिवार के लोगों ने फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दबिश दी, मगर वह फरार हो गया है। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
कोतवाली नानपारा के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बचपन से ही मूकबधिर थी। उसे परिवार के लोगों ने उसकी बुआ के घर में रहने के लिए भेज दिया था। वह घर का सारा काम देखती थी। इसी बीच मौका पाकर उसके फूफा अनवर अली (55) ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस के अनुसार उसने कई बार अपनी भतीजी के साथ संबंध बनाए। जिससे उसे पांच माह का गर्भ ठहर गया। इसकी जानकारी गर्भ के दिखने पर परिवार के लोगों को हुई।
पूछताछ करने पर उसने इशारों से अपने फूफा द्वारा गलत काम किए जाने की जानकारी दी। जिस पर उसके पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर उसके बहनोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसने अपनी ही भतीजी के साथ गलत काम किया है। पुलिस ने दबिश दी है। मगर वह फरार हो गया है। किशोरी को परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
भरोसा ही तोड़ दिया
पिता ने पुलिस को बताया कि उसने काफी भरोसे के साथ अपने बहनोई के घर मूकबधिर बेटी को बचपन में ही भेजा था। मगर उसने भरोसे के साथ रिश्ते की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। अब बेटी को वह कहां लेकर जाए और समाज में किस तरह उसका तिरस्कार होगा। यही सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं।