{"_id":"690badb14a442c4b9f041f88","slug":"uncle-and-aunt-wandering-in-search-of-nephew-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-139201-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भतीजे की तलाश में भटक रहे चाचा-चाची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भतीजे की तलाश में भटक रहे चाचा-चाची
Thu, 06 Nov 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
भतीजा गोली के लापता होने पर एसपी से गुहार लगाने आए देशराज व उनकी पत्नी। -संवाद
बहराइच। चिड़ीमारन पुरवा गांव के एक बुजुर्ग ने अपने भतीजे के लापता हो जाने पर पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है। मजदूर देशराज ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका भतीजा गोली (32) पिछले वर्ष दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बिना बताए घर से चला गया था। इसके बाद से उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
परिवार का कहना है कि गोली की पत्नी कुछ समय पहले अपने बच्चों के साथ गांव के एक युवक विकास के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से गोली मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
चाचा देशराज ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक पत्र के जरिये बताया कि वह खुद बुजुर्ग और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, इसलिए अब तक पुलिस में भी ठीक से शिकायत नहीं कर पाए थे। पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने मामले में हुजूरपुर थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।