फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Unannounced power cuts and low voltage increased the difficulty

Bahraich News: बिजली की अघोषित कटौती व लो वोल्टेज ने बढ़ाई मुश्किल

Wed, 25 Sep 2024 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts and low voltage increased the difficulty
बहराइच। बिजली की अघोषित कटौती व लो वोल्टेज ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। रोस्टर के अनुसार बिजली न मिलने से जहां लोगों के दिन का चैन व रातों की नींद छिन गई है वहीं सारे कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैना, बेलासपुरवा, थैलिया, राजीचौराहा, धनावा, मुड़खलिया, केवलपुर, गौरिया सहित दर्जनों गांवों में बिजली का संकट है। इन गांवों में 24 घंटे में सात से आठ घंटे बिजली मिल रही है। ऊपर से वोल्टेज न होने के कारण पंखे हवा नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
पयागपुर व विशेश्वरगंज में 10 घंटे ही मिल रही बिजली
पयागपुर ब्लॉक क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बावजूद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधर रही है। जिससे आम जनमानस के साथ व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र के कोट बाजार, भूपगज सहित बस स्टाप आदि कस्बों में 10 बिजली मिल रही है। विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रयास पर कुछ दिन व्यवस्था सही रही। इसके बाद फिर बेपटरी हो गई। अवर अभियंता नवीन कुमार तिवारी का कहना है कि शीघ्र ही शेड्यूल के हिसाब से बिजली मिलने लगेगी। यही हाल विशेश्वरगंज क्षेत्र का है, जहां बिजली ग्रामीणों को रुला रही है। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में 33 हजार की लाइन काफी जर्जर हो गई है। लोड पड़ते ही तार टूट जाते हैं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज में करंट लगने से मवेशी की मौत पर प्रदर्शन
नवाबगंज कस्बे में स्थित कब्रिस्तान रोड के किनारे खुले में ट्रांसफार्मर रखा है। बुधवार को ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर शाकरून निशा के बकरे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अब चार मवेशियों की मौत हो चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे नाराज जवाहरलाल यादव, हफीजुर्रहमान, रईस अहमद, शाकरून निशा आदि ने प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जाल लगाने की मांग की। इस बारे में विद्युत उपकेंद्र नवाबगंज के अवर अभियंता शंभू नाथ ने बताया कि जानकारी मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed