{"_id":"64dd113a1cf5223e380aa727","slug":"uma-returned-after-getting-respect-from-pm-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-1902-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पीएम से सम्मान पाकर लौटी उमा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पीएम से सम्मान पाकर लौटी उमा का स्वागत
Wed, 16 Aug 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
-चलाया था डायरिया से बचाने के लिए जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज के रायगढ़ बेहड़ा निवासी उमा देवी पत्नी रमेश सिंह के बच्चे को दो वर्ष पूर्व दूषित पानी से डायरिया हो गया था। इस पर उमा ने लोगों को डायरिया से बचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया था।
जिसके तहत उमा घर-घर जाकर लोगों को साफ पानी पीने की सलाह देने लगी। जिले भर में इस अभियान की सराहना हुई। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर उमा को दिल्ली के लाल किले पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया। सम्मान पाकर लौटीं उमा का कैसरगंज के बीडीओ सर्वेश कुमार वर्मा ने कुड़ासर चौराहे पर स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव पंकज मौर्या, शुभम सिंह, दुर्गपाल निषाद, अमरेश सिंह, पवन कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, रवि सिंह व अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।