फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two youths death in road accident, two injured

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल

Fri, 21 Jun 2019 11:15 PM IST
Praveen Singh Amarulala Bureau/Bahraich
Amarulala Bureau/Bahraich Published by: Praveen Singh Updated Fri, 21 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। रिश्तेदारी से लौट रहे एक ही परिवार के चार युवकों को गुरुवार देर रात पयागपुर-इकौना मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में   दो फुफेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां युवकों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के पयागपुर गांव निवासी शबरू (18) पुत्र मुस्तफा, अन्ना (12) पुत्र अमीन, चिनाउ (16) पुत्र नौशाद अली और नूर अली (24) पुत्र मोहम्मद आलम की रिश्तेदारी इकौना-पयागपुर राजमार्ग पर स्थित नउवनपुरवा गांव में है। रिश्तेदारी में गुरुवार की रात चालीसवां का कार्यक्रम था। उसी में चारो लोग शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में भोज के बाद देर रात सभी पैदल घर के लिए चल पड़े। चारो युवक जब गांव के बाहर इकौना-पयागपुर मार्ग पर जा रहे थे, तभी आपस में बातचीत करते हुए सड़क किनारे रुक गए। कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी थी। इसी दौरान इकौना की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने चारो लोगों को रौंद दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बोलेरो चालक नशे में धुत था। सूचना पाकर परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शबरू और अन्ना ने दम तोड़ दिया। दोनो फुफेरे भाई बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल चिनाऊ और नूर अली को थानाध्यक्ष ने अपने वाहन से ही जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनोें की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के चालक अनिल ने रात में ही थाने को सरेंडर कर दिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed