फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two women injured in leopard attacks

Bahraich News: तेंदुए के हमलों में दो महिलाएं घायल

Sat, 15 Feb 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 15 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two women injured in leopard attacks
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में तेंदए के हमले में घायल महिला।
बहराइच। कतर्नियाघाट क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को तेंदुए ने दो महिलाओं को घायल कर दिया। एक महिला पति के साथ बाइक से जा रही थी, जबकि दूसरी मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सुजौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत आम्बा के तेलागौढ़ी गांव निवासी बिलावती (40) अपने पति कल्लू के साथ बाइक से पड़ोस के गांव बड़खड़िया के साप्ताहिक बाजार से लौट रही थीं, तभी घोसियाना फॉरेस्ट चौकी के सामने तेंदुआ बाइक पर कूद पड़ा। इसमें महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। इसके बाद लोगों ने महिला को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वन रक्षक अब्दुल सलाम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायल महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। महिला का पैर जख्मी है। वहीं दूसरी घटना सदर बीट के बड़खड़िया गांव की है। वहां सरयू नहर के पास मंदिर पर पूजन-अर्चन के लिए जा रहीं शांति देवी (60) पत्नी वंशरूपन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान उनके चीखने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इसके बाद तेंदुआ महिला को घायल कर जंगल की ओर भाग गया। महिला के पैर में चोट आई है। उन्हें वन रक्षक अब्दुल सलाम ने पीएचसी सुजौली भेजकर भर्ती कराया। इन दोनों घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed