फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two women died from Corona, four positive

कोरोना से दो महिलाओं की मौत, चार मिले पॉजिटिव

Tue, 01 Dec 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Two women died from Corona, four positive
बहराइच। मिहींपुरवा और बलहा निवासी दो महिलाओं की मंगलवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत दोनों के शवों का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। वहीं जिले में चार और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उधर स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर लगाकर जिले में 178 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजे हैं। 314 लोगों का एंटीजन टेस्ट भी किया गया है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा ब्लॉक निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित थी। उसे मेडिकल कॉलेज के एलटू अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। मंगलवार देर शाम को उसकी मौत हो गई। वहीं बलहा विकास खंड के कोयलहवा गांव निवासी महिला की भी एलटू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी सीएमओ डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दोनों के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। उधर जिले में मंगलवार को चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें शहर निवासी तीन और फखरपुर निवासी एक युवक संक्रमित निकला है। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। स्वास्थ्य टीम ने जिले में कई जगहों पर शिविर लगाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि टीम ने 48 लोगों में एंटीजन जांच की वहीं 29 का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने 122 लोगों की एंटीजन जांच की और 54 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा है। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने 42 लोगों में एंटीजन जांच की। वहीं 30 लोगों का सैंपल आरपीटीपीसीआर जांच के लिए लिया। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 62 लोगों की एंटीजन जांच की गई और 31 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 40 लोगों की एंटीजन जांच की गई और 34 का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल 314 लोगों की एंटीजन जांच हुई है और 178 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट तीन दिन बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed