फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two unregistered hospitals sealed

Bahraich News: दो अपंजीकृत अस्पताल सील

Wed, 18 Mar 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two unregistered hospitals sealed
बौंडी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध नर्सिंग होम एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एसीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। इस दौरान दो निजी अस्पतालों को सील किया गया, जबकि एक केंद्र पर मानक विहीन उपकरण मिलने पर नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन



एसीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि टीम ने निरंकार स्वास्थ्य हॉस्पिटल, टिकोरा मोड़ तथा एसआर हर्ष हॉस्पिटल, खैरा बाजार को बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने पर सील कर दिया। यहां भर्ती मरीजों को नजदीकी सरकारी अस्पतालों में भेज दिया गया। संचालकों को नियमों की अनदेखी कर अस्पताल संचालित करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



वहीं सीतापुर-बहराइच मार्ग पर मोगलहा स्थित एक अज्ञात पॉलीक्लीनिक पर भी टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचने की भनक लगने पर वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला, बोर्ड भी नहीं था, लेकिन मौके पर ड्रिप, इंजेक्शन के टूटे वायल जैसे साक्ष्य पाए गए। इसके आधार पर संबंधित प्रतिष्ठान के द्वार पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएमओ ने बताया कि अवैध चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed