फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Owaisi speaks in Bahraich: Opposition does not want increased political participation for Muslims.

Bahraich News: बहराइच में बोले ओवैसी, विपक्षी नहीं चाहते मुसलमानों की बढ़े सियासी भागीदारी

Mon, 05 Oct 2026 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Owaisi speaks in Bahraich: Opposition does not want increased political participation for Muslims.
बहराइच में पत्रकारों से बात करते असदुद्दीन ओवैसी।
बहराइच। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की सियासत में मुसलमानों की राजनीतिक भागीदारी को लेकर रविवार को विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। श्रावस्ती में जनसभा के लिए जाते समय दोपहर करीब दो बजे बहराइच पहुंचे ओवैसी ने एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्षी दल नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी खड़ी हो और उनकी सियासी हिस्सेदारी बढ़े।
विज्ञापन

विपक्षी दलों की राजनीति में मुसलमानों की भूमिका सिर्फ वोट देने तक सीमित रखने की कोशिश होती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा-अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए, भइया का जिंदाबाद करे, उन्हें वोट दे और फिर अपने घर चला जाए...। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है, मस्जिदें गिराई जा रही हैं और समुदाय के साथ जुल्म किया जा रहा है। ऐसे हालात में मुसलमानों को अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए आवाज उठानी होगी। लगभग 30 मिनट कार्यकर्ताओं के बीच रहने के बाद ओवैसी श्रावस्ती में प्रस्तावित जनसभा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

‘बी टीम’ के आरोप पर भी विपक्ष को घेरा

ओवैसी ने एआईएमआईएम को भाजपा की ‘बी टीम’ बताए जाने के आरोप पर भी विपक्षी दलों को घेरा। उन्होंने सवाल किया कि अगर उनकी पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ है तो 2014, 2017, 2022 और 2024 के चुनावों में विपक्षी दलों को हार का सामना क्यों करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर पर भी साधा निशाना

ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी सबसे पहले एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई थी, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं की। उल्लेखनीय है कि ओवैसी हाल के दिनों में एसआईआर और मुस्लिम राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed