{"_id":"67f81d838304e69622033075","slug":"two-thugs-arrested-for-cheating-people-of-95-lakh-rupees-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128881-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 95 लाख की ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 95 लाख की ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार
Fri, 11 Apr 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। जमीन खरीदवाने के नाम पर प्राॅपर्टी डीलर से 95 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो ठगों को बृहस्पतिवार को फखरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हेंं जेल भेज दिया गया।
कुंडासपारा निवासी एजाज अहमद प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। कुछ माह पहले मुजफ्फरनगर जिला निवासी कुछ लोग एजाज अहमद के पास आए और उनके साथ मुजफ्फरनगर में 52 बीघा जमीन की खरीद का सौदा किया। एजाज ने बताया कि जमीन का सौदा 5.46 करोड़ रुपये में तय हुआ था। इसके बाद फर्जी स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट कर 60 लाख नकद व 35 लाख चेक के माध्यम से उनसे लिए गए।
जब एजाज मुजफ्फरनगर पहुंचे उन्हें तो उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंंने फखरपुर थाने में चार लोगोंं के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। थाना प्रभारी मिथिलेश राय ने बताया कि उपनिरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा मामले की जांच व आरोपियोंं की तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को गुप्त सूचना पर मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र की ग्राम जौला निवासी सदाकत अली व निजाकत अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। टीम में आशुतोष सिंह, सूर्यकांत चौबे, अनिल यादव व राहुल सिंह शामिल रहे।