फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two quota suspended, one license revoked

दो कोटे निलंबित, एक का लाइसेंस निरस्त

Wed, 15 Jul 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two quota suspended, one license revoked
नानपारा (बहराइच)। खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने पांच कोटेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की है। दो कोटा निलंबित करते हुए एक का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। जबकि दो कोटेदारों के विरुद्ध 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

नानपारा तहसील क्षेत्र के कोटेदारों की ओर से कोरोना कॉल में भी खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। कहीं पर ग्रामीणों को कम खाद्यान्न तो कहीं कार्ड होने के बाद भी राशन नहीं दिया जा रहा है। इसकी शिकायत एसडीएम को मिल रही थी। एसडीएम राम आसरे वर्मा ने बलहा और रिसिया विकास खंड में पूर्ति निरीक्षक से मामले की जांच कराई। जांच में सभी शिकायत सही मिली।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा ने बताया कि बलहा विकास खंड के नानपारा देहात के कोटेदार महेश कुमार और मेहरबान नगर के मुजीब अहमद की ओर से राशन वितरण में काफी अनियमितता बरती गई। इस पर दोनों का कोटा निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि रिसिया विकास खंड के समोखन गांव का कोटा इसरार अहमद के पास था। वह अधिकतर ग्रामीणों को खाद्यान्न वितरित नहीं कर रहा था। इसके साथ खाद्यान्न वितरण में घटतौली की जा रही थी। इस पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

। वहीं अनियमितता पर परसपुर के कोटेदार फारुख और बड़ेहरा के नाजिस अख्तर पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार खाद्यान्न वितरण न किया गया तो संबंधित के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed